फोटो गैलरी

Hindi Newsthese daily habits will bring bad luck

दुर्भाग्य लेकर आती है ये पांच आदतें, दूरी बनाएं रखें इनसे 

...

लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 01 Mar 2017 06:18 PM

कभी-कभी हम अपने जीवन में हो रही परेशानियां के लिए अपने भाग्य को कोसते है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हमारी कुछ आदतें हमारे जीवन में दुर्भाग्य लेकर आती है। कहा जाता है दुर्भाग्य और सौभाग्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जो काम जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं, उनके विपरीत अगर काम होगा तो वह दुख और दुर्भाग्य ही लाएगा। तो आइए जानते है वो पांच आदतें जिनसे आपको हमेशा दूर रहना चाहिए।

दुर्भाग्य लेकर आती है ये पांच आदतें, दूरी बनाएं रखें इनसे 1 / 3

दुर्भाग्य लेकर आती है ये पांच आदतें, दूरी बनाएं रखें इनसे 

1. ज्योतिषशास्त्र में कहा जाता है कि जो लोग अपने जूते-चप्पलें व्यवस्थित ढंग से नहीं रखते, उनके घर दरिद्ररता आती है। घर में जूते-चप्पल हमेशा व्यवस्थित ढंग से रखें इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी।

2. कहा जाता है कि बिस्तर पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। इससे शनि का दुष्प्रभाव पड़ता है और कई परेशानियां आती है।

दुर्भाग्य लेकर आती है ये पांच आदतें, दूरी बनाएं रखें इनसे 2 / 3

दुर्भाग्य लेकर आती है ये पांच आदतें, दूरी बनाएं रखें इनसे 

3. हमेशा ध्यान रखें कि घर में कभी भी पौधें मुर्झाए न हों। अगर पौधा मुर्झा गया हो तो नया पौधा घर ले आएं।

4. कहा जाता है कि कोई भी व्यक्ति अगर अपके द्वार पर आकर पानी मांगे तो उसे मना नहीं करना चाहिए। पानी के लिए मना करने वाले व्यक्ति को अन्न-धन के संकट का सामना करना पड़ता है। 

5. अगर किसी विशेष पर्व पर आप दान कर रहे है तो ऐसी वस्तु दान करें जो किसी के उपयोग में ली जा सके। कबाड़ तो दान करने से दुर्भाग्य आता है।

पढ़े : इन लोगों पर होती है लक्ष्मी मां की विशेष कृपा 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

दुर्भाग्य लेकर आती है ये पांच आदतें, दूरी बनाएं रखें इनसे 3 / 3

दुर्भाग्य लेकर आती है ये पांच आदतें, दूरी बनाएं रखें इनसे