फोटो गैलरी

Hindi Newsthe obstacle in our path brings opportunity to success

हमारे सामने आने वाली हर परेशानी लाती है सफलता के नए मौके

एक बार की बात है, एक बहुत ही धनी और उत्सुकता वाला राजा था। राजा ने एक बार बीच सड़क पर बड़े बड़े पत्थर रख दिए। इसके बाद वह एक जगह पर जाकर छुप गया। वह यह देखना चाहता था कि क्या कोई इन्हें हटाने का...

हमारे सामने आने वाली हर परेशानी लाती है सफलता के नए मौके
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 07 Mar 2017 11:04 PM
ऐप पर पढ़ें

एक बार की बात है, एक बहुत ही धनी और उत्सुकता वाला राजा था। राजा ने एक बार बीच सड़क पर बड़े बड़े पत्थर रख दिए। इसके बाद वह एक जगह पर जाकर छुप गया। वह यह देखना चाहता था कि क्या कोई इन्हें हटाने का प्रयास करेगा।

राजा ने कुछ देर में देखा कि इस रास्ते से गुजरने वाले उसके ही राज्य कुछ धनी व्यापारी थे जिन्होंने पत्थरों को बिना हटाए ही रास्ते से गुजर गए। वे लोग आराम से पत्थरों के किनारे से गुजर गए। इन लोगों में से कुछ ने राजा को कोशा और कहा कि कैसा राजा है सड़कें तक ठीक नहीं करा रहा लेकिन किसी ने भी रास्ते से पत्थर हटाने की जहमत नहीं उठाई।

राजा काफी देर तक वहीं छुपा रहा। अंत उसने देखा कि एक गरीब किसान आया उसके दोनों हाथ सब्जियों से भरे थे। लेकिन जैसे ही उसकी निगाह पड़ी की बीच रास्ते में किसी ने पत्थर डाल दिए हैं तो उपना सामान रखकर भारी भरकम पत्थरों को हटाने लगा। पत्थर बहुत भारी थे लेकिन उसने पूरा दम लगाया और आखिर में पत्थरों को बीच रास्ते से किनारे लगाने में कामयाब रहा।

इसके बाद किसान ने अपना सामान उठाकर जाने लगा तो उसने देखा कि जहां से पत्थर हटाया वहां किसी का बटुआ यानी पर्स पड़ा है। उसने बटुए को खोलकर देखा तो यह सोने के सिक्‍कों से भरा था। इन सिक्कों के साथ राजा का एक संदेश पत्र भी था। इस पत्र पर लिखा था, ये सोने के सिक्के पत्थर हटाने वाले व्यक्ति के लिए ईनाम हैं। इसके बाद किसान की खुशी का ठिकाना न रहा।

राजा ने इस संदेश के माध्यम से यह दिखा दिया कि ईश्वर हमारे आसपास ही खुशियां मौजूद होती हैं लेकिन हम उन्हें कभी समझ नहीं पाते। हमारी सफलता के राह में पड़ने वाला हर रोड़ा एक नया अवसर लेकर आता है जो हमारी स्थिति को बदलने वाला होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें