फोटो गैलरी

Hindi Newspalmistry foot signs reveals lot about future

पैरों के ये 5 निशान आपको बनाते हैं भाग्यशाली

हस्तरेखा और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अंगूठे से लेकर हाथ की कलाई मणिबंध, कान भी मनुष्य के भविष्य के बारे में कई प्रकार की जानकारी दे सकते हैं। जिस तरह हथेलियों में अलग-अलग प्रकार के निशान होते

लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Mar 2017 04:25 PM

हस्तरेखा और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अंगूठे से लेकर हाथ की कलाई मणिबंध, कान भी मनुष्य के भविष्य के बारे में कई प्रकार की जानकारी दे सकते हैं। जिस तरह हथेलियों में अलग-अलग प्रकार के निशान होते हैं उसी प्रकार पैर के निशान भी कई तरह से प्रभाव डालते हैं। सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो आपके या आपके जीवनसाथी के पैरे के ये 5 निशान इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आप भाग्यशाली हैं। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही पांच निशानों के बारे में। आगे की स्लाइड में पढ़ें इन बातों के बारे में: 

पढ़ें जीवन में इन तीन लोगों का कभी न करें अपमान

हस्तरेखा से जुड़ी हर खबर पढ़ें यहां  
 

पैरों के ये 5 निशान आपको बनाते हैं भाग्यशाली1 / 4

पैरों के ये 5 निशान आपको बनाते हैं भाग्यशाली

 
कमल का निशान: अगर आपके पैरों में कमल का निशान है तो समझ लें कि आप राजनीति में करियर बनाएंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। यही नहीं ऐसा व्यक्ति समाज में भी बहुत ख्याति प्राप्त करता है और समाज में बहुत सम्मान प्राप्त करता है।

पैरों के ये 5 निशान आपको बनाते हैं भाग्यशाली2 / 4

पैरों के ये 5 निशान आपको बनाते हैं भाग्यशाली

जिस व्यक्ति की पैर की सबसे छोटी अंगुली के नीचे से कोई रेखा आती है तो कहा जाता है कि ऐसा व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में बहुत नाम कमाता है। उसका भाग्य उसका साथ देता है और वह अपने भाग्य के कारण धनसंपत्ति अर्जित करता है। ऐसे व्यक्ति की किस्मत बहुत अच्छी होती है।

हस्तरेखा एक्सपर्ट की मानें तो जिन लोगों की एड़ी या फिर अंगुलियों के बीच के भाग में किसी प्रकार के गोले का निशान हो तो कहा जाता है कि ऐसा व्यक्ति अपार धन संपत्ति का मालिक होता है। लेकिन अपार धन संपत्ति पाने के लिए उसे कड़ा परिश्रम करना पड़ता है। परिश्रम करने पर भाग्य उसका साथ देता चला जाता है और वह कामयाबी हासिल करता है।

पैरों के ये 5 निशान आपको बनाते हैं भाग्यशाली3 / 4

पैरों के ये 5 निशान आपको बनाते हैं भाग्यशाली

जिस व्यक्ति के खड़े होने पर दोनों तलवे आपस में नहीं मिलते और दोनों पैर मिलाते हुए गोला बनें तो समझ लीजिए ऐसा व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है।


जिस व्यक्ति के तलवे में टी अक्षर जैसी कोई आकृति होती है तो कहा जाता है कि ऐसा व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है। 

ज्योतिष से जुड़ी हर खबर पढ़ें यहां

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

पैरों के ये 5 निशान आपको बनाते हैं भाग्यशाली4 / 4

पैरों के ये 5 निशान आपको बनाते हैं भाग्यशाली