फोटो गैलरी

Hindi Newsनवरात्रि द्वितीया: आज होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, VIDEO में देखें देवी मां की आरती

नवरात्रि द्वितीया: आज होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, VIDEO में देखें देवी मां की आरती

नवरात्रि के नौ दिन तक आदि शक्ति मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा और वृत करने का विधान है। मां ब्रह्मचारिणी को देवी दुर्गा का दूसर

लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 03 Oct 2016 06:30 AM

नवरात्रि के नौ दिन तक आदि शक्ति मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा और वृत करने का विधान है। मां ब्रह्मचारिणी को देवी दुर्गा का दूसरा स्वरूप माना जाता है। उपासकों को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अमोघ फल प्रदान करने वाली है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने वाले उपासकों को तप, त्याग, संयम और सदाचार की प्राप्ति होती है। मां भगवती के दूसरे स्वरूप की उपासना से उपासक को हर क्षेत्र में सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है।

इसे भी पढ़ें-हजारों साल तक ब्रह्मचारिणी मां निर्जल और निराहार रहीं, जानें पूरी कहानी

नवरात्रि: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से होते हैं ये 5 लाभ

देखिए काशी, दुर्गाघाट के देवी बह्मचारिणी मंदिर से आरती

नवरात्रि द्वितीया: आज होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, VIDEO में देखें देवी मां की आरती 1 / 4

नवरात्रि द्वितीया: आज होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, VIDEO में देखें देवी मां की आरती

ऐसा है मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप: मां दुर्गा का दूसरा स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी का है जो पूर्ण रूप से ज्योतिर्मय है। मां ब्रह्मचारिणी सदैव शांत और संसार से विरक्त होकर तपस्या में लीन रहती हैं। कठोर तप के कारण इनके मुख पर अद्भूद तेज और आभामंडल विद्यमान रहता है। मां के हाथों अक्ष माला और कमंडल होता है। मां को साक्षात ब्रह्म का स्वरूप माना जाता है और ये तपस्या की प्रतिमूर्ति भी हैं। जो व्यक्ति अध्यात्मिक आनंद, तप त्याग और संयम की कामना करता उसे मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की उपासना कर सहज की सिद्धि प्राप्ति होती है।

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि में सिर्फ इस मंत्र का जाप, देगा आपको पैसा, अच्छी सेहत और सब कुछ

नवरात्रि द्वितीया: आज होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, VIDEO में देखें देवी मां की आरती 2 / 4

नवरात्रि द्वितीया: आज होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, VIDEO में देखें देवी मां की आरती

मां ब्रह्मचारिणी का मंत्र:
या देवी सर्वभेतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
दधाना कर मद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

इसे भी पढ़ें-बलूचिस्तान में है माता का पहला शक्तिपीठ, मुस्लिम कहते हैं 'नानी का हज'

नवरात्रि द्वितीया: आज होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, VIDEO में देखें देवी मां की आरती 3 / 4

नवरात्रि द्वितीया: आज होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, VIDEO में देखें देवी मां की आरती

पूजा विधि:
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में सर्वप्रथम मां को फूल, अक्षत, रोली, चंदन आदि अर्पण करें। उन्हें दूध, दही, घृत, मधु व शर्करा से स्नान कराएं और इसके देवी को प्रसाद चढ़ाएं। प्रसाद पश्चात आचमन कराएं और फिर पान, सुपारी, लौंग अर्पित करें।

पूजा करने के समय हाथ में फूल लेकर इस मंत्र से मां की प्रार्थना करें, 'दधाना कर मद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।'  इसके बाद अक्षत, कुमकुम, सिंदूर आदि अर्पित करें। मां पूजा करने वाले भक्त जीवन में सदा शांत चित्त और प्रसन्न रहते हैं। उन्हें किसी प्रकार का भय नहीं सताता।

इसे भी पढ़ें-यहां भक्त रहषु के लिए दौड़ी चली आई थीं थावे वाली मां, जानें मां की पूरी कहानी

नवरात्रि द्वितीया: आज होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, VIDEO में देखें देवी मां की आरती 4 / 4

नवरात्रि द्वितीया: आज होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, VIDEO में देखें देवी मां की आरती