फोटो गैलरी

Hindi Newsknow about wearing onyx gemstone for rahu dosh

इस रत्न को पहनने से दूर होता है राहु दोष

गोमेद एक ऐसा रत्न है जिसे धारण करने से राहु के दोष दूर होते हैं। इसलिए इसे राहु रत्न कहा जाता है। इस रत्न में राहु की शक्तियां एवं गुण मौजूद होते हैं। ये नकारात्मक ऊर्जा को सकारत्मक ऊर्जा में बद

लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 26 Dec 2016 04:03 PM

गोमेद एक ऐसा रत्न है जिसे धारण करने से राहु के दोष दूर होते हैं। इसलिए इसे राहु रत्न कहा जाता है। इस रत्न में राहु की शक्तियां एवं गुण मौजूद होते हैं। ये नकारात्मक ऊर्जा को सकारत्मक ऊर्जा में बदल देता है। इसे पहनने से कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।  इसे पहनने से नकारात्मक शक्तियों से भी रक्षा होती है। 
गोमेद को अंग्रेजी में जिरकन कहते है तो संस्कृत में गोमद को स्वर भानु, पिंग स्फटिक, गोमेदक, पीत रक्तमणि कहा जाता है। गोमेद को उसके रंग एवं चमक से पहचाना जाता है। गोमेद पीला, नारंगी,हरा व भूरे रंग में मिलता है। लेकिन सबसे अच्छा गोमेद वह होता है जो हल्के पीले रंग के साथ पारदर्शी, चिकना व चमकीला हो। असली गोमेद चमकीला व चिकना होता है। गोमेद धारण करने से पहले किसी ज्योतिषी से सलाह जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक प्रभाव भी हो सकते हैं। जिसकी कुंडली में राहु दोष हो उसे भाव के शुभ फल बढ़ाने के लिए गोमेद जरूर पहनना चाहिए।  राहु के लिए 6 रत्ती का गोमेद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में बुधवार या शनिवार को धारण करना चाहिए। 

इस रत्न को पहनने से दूर होता है राहु दोष1 / 2

इस रत्न को पहनने से दूर होता है राहु दोष

गोमेद की विशेषताओं के साथ-साथ दोष भी है जिसे जान लेना बहुत जरूरी है। जैसे:
1. अगर गोमेद में चीरा लगा हो तो ये रक्त संबंधी परेशानियां पैदा कर सकता है। वैसे ही अगर इसमें धब्बा हो तो ये आपकी मृत्यु का कारण भी बन सकता है।

2. जिस गोमेद में काला धब्बे होते है ये औरतों के लिए हानिकारक होता है। इसे पहनने से औरतों को कई परेशानियां झेलनी पड़ती है। 

3.जिस गोमेद में अरक के समाना दोष होता है ये घर की लक्ष्मी को बरबाद कर देता है। घर में धन को कभी रहने नहीं देता।

4.कहा जाता है कि अगर गोमेद खरदुरा है और इसे आपने धारण किया है तो आपका मन किसी भी एक में नहीं लगेगा। आप अपने लक्ष्य से भटक जाएंगे।

5.जिस गोमेद में चमक न हो ऐसा गोमेद लकवा पैदा कर सकता है। इसे कभी धारण न करें।

कम होंगे खर्च या बढ़ेगी इनकम, जानें नौकरी और कारोबार के मामले में कैसा होगा साल 2017

इन 5 जगहों पर नहीं ठहरती मां लक्ष्मी, पढ़ें ये 5 बातें

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

इस रत्न को पहनने से दूर होता है राहु दोष2 / 2

इस रत्न को पहनने से दूर होता है राहु दोष