फोटो गैलरी

Hindi Newsknow about vastu tips before planting tree in home

Vastu TIPS: घर में नहीं लगाना चाहिए इन 4 पेड़-पौधों को

घर के मुख्य द्वार के पास की जगह में अधिकतर लोग छोटा सा गार्डन बना लेते हैं। घर के कमरों और किचन की तरह ही आपको वास्तु के नियमों के बारे में पता होना चाहिए। घर में लगे पेड़-पौधे हमारी जिंदगी में

लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Mar 2017 05:41 PM

घर के मुख्य द्वार के पास की जगह में अधिकतर लोग छोटा सा गार्डन बना लेते हैं। घर के कमरों और किचन की तरह ही आपको वास्तु के नियमों के बारे में पता होना चाहिए। घर में लगे पेड़-पौधे हमारी जिंदगी में कई तरह से प्रभाव डाल सकते हैं। वास्तु के अनुसार आपको पता होना चाहिए कि किस तरह के पेड़ और पौधे घर में लगाने चाहिए और किस तरह के पेड़ पौधे घर में नहीं लगाने चाहिए। आज हम आपको बता रहे हैं वास्तु के ऐसे ही नियमों के बारे में:

लंबे पेड़ जैसे नारियल के पेड़ को घर के गार्डन में नहीं लगाने चाहिए। कहा जाता है कि इन पौधों को दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए लेकिन घर के पास इन्हें न लगाएं। दरअसल ये पौधे घर में हर तरह से सूर्य की रोशनी को नहीं आने देते हैं। जिसकी वजह से घर में सूर्य की रोशनी नहीं आती है और वास्तु के अनुसार घर में सूर्य की रोशनी जरूर आनी चाहिए। इसलिए इन पौधों को घर में नहीं बल्कि घर से थोड़ी दूरी पर लगाना चाहिए।

ज्योतिष की हर खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Vastu TIPS: घर में नहीं लगाना चाहिए इन 4 पेड़-पौधों को1 / 2

Vastu TIPS: घर में नहीं लगाना चाहिए इन 4 पेड़-पौधों को

बड़े पेड़ जैसे पीपल और बरगद के पेड़ को तो घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि इन पेड़ों की जड़ें घर की नींव को कमजोर कर सकती हैं। इसके अलावा सूर्य से आने वाली रोशनी भी घर में नहीं आती और घर में सकारात्मक ऊर्जा की कमी होने लगती है। 

कांटेदार पौधे: घर में कांटेदार पौधे घर में नहीं लगाने चाहिए। कहा जाता है कि ये पौधे घर में नकारात्मकता लाते हैं घर में अगर इस तरह के पेड़-पौधें हो तों उन्हें कहीं ओर रख देना चाहिए।

इंसेक्टवॉर्म वाले पौधे घर में भूलकर भी नहीं लगाने चाहिए। इन्हें घर में लगाने से हमेशा बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार इन्हें घर में लगाना सही नहीं माना जाता है। 

वास्तु की हर खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Vastu TIPS: घर में नहीं लगाना चाहिए इन 4 पेड़-पौधों को2 / 2

Vastu TIPS: घर में नहीं लगाना चाहिए इन 4 पेड़-पौधों को