फोटो गैलरी

Hindi Newsknow about panchamrita used in puja

जानें पंचामृत में क्यों मिलाई जाती हैं ये 5 चीजें

पांच अमृत को मिला कर बनता है पंचामृत। कहा जाता है कि देवताओं को पंचामृत काफी प्रिय होता है। विष्णु, शिव, सूर्य, दुर्गा और गणेश को पंचामृत अत्यंत प्रिय है। दूध, दही और घी, शहद, शक्कर को मिलाकर बन

लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 20 Dec 2016 07:59 PM

पांच अमृत को मिला कर बनता है पंचामृत। कहा जाता है कि देवताओं को पंचामृत काफी प्रिय होता है। विष्णु, शिव, सूर्य, दुर्गा और गणेश को पंचामृत अत्यंत प्रिय है। दूध, दही और घी, शहद, शक्कर को मिलाकर बनाया जाता है पंचामृत। हर पूजा में पंचामृत बनाया जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो कहा जाता है कि पंचामृत बनाकर पूजा की जाती है तो देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। भगवान शिव का अभिषेक भी पंचामृत से किया जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं पंचामृत में इन चीजों को क्यों मिलाया जाता है।

जानें  पंचामृत में क्यों मिलाई जाती हैं ये 5 चीजें1 / 2

जानें पंचामृत में क्यों मिलाई जाती हैं ये 5 चीजें

1.दूध: कहा जाता है कि पंचामृत में दूध मिलाने से अच्छी संतान की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इससे पद-प्रतिष्ठा मिलती है और इससे स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है और किसी भी तरह की बीमारी नहीं होती है। 

2. दही: पंचामृत में दही को मिलाने से अच्छी सेहत, अच्छी वाणी, खूबसूरती और सुख-शांति मिलती है। कहा जाता है कि पंचामृत में दहील बेहद जरूरी है।

3.घी: पंचामृत में घी को इसलिए मिलाया जाता है जिससे घर में धन-संपत्ति रहे। ज्योतिषियों के मुताबिक बिजनेस में सफलता और लक्ष्मी की कृपा के लिए पंचामृत में घी को मिलाया जाता है।

4.शहद: पंचामृत में शहद को मिठास का प्रतीक है। कहा जाता है कि इसे मिलाने से कर्ज से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा बेरोजगारी गरीबी से भी मुक्ति मिलती है।

5.शक्कर: ज्योतिषियों के अनुसार शहद मिलाने से शादी में आ रही रुकावट दूर होती है, बुद्धि तेज होती है और खोया हुा मान-सम्मान मिलता है। 

फेंग शुई; अगर मिलता है ये गिफ्ट तो होती है पैसों की बरसात, पढ़ें इन्हें भी

राशि के अनुसार पहनें इस रंग के कपड़े, हर काम में मिलेगी सफलता

VASTU: ये 7 तस्वीरें है बड़े काम की, घर में लगाने से नहीं होता पैसों का नुकसान

 

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

जानें  पंचामृत में क्यों मिलाई जाती हैं ये 5 चीजें2 / 2

जानें पंचामृत में क्यों मिलाई जाती हैं ये 5 चीजें