फोटो गैलरी

Hindi Newskeep up your hardwork to get success in life

संघर्ष करते रहे आपको सफलता जरूर मिलेगी

जिराफ का बच्चा जब जन्म लेता है तो वह मां के गर्भ से 10 फीट की ऊंचाई से पीठ के बल गिरता है। गिरने के बाद उसमें उठकर खड़े होने की शक्ति नहीं होती। जब जिराफ का बच्चा खड़ा नहीं होता तो उसकी मां उसे...

संघर्ष करते रहे आपको सफलता जरूर मिलेगी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Mar 2017 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

जिराफ का बच्चा जब जन्म लेता है तो वह मां के गर्भ से 10 फीट की ऊंचाई से पीठ के बल गिरता है। गिरने के बाद उसमें उठकर खड़े होने की शक्ति नहीं होती। जब जिराफ का बच्चा खड़ा नहीं होता तो उसकी मां उसे बार-बार जोर-जोर से लातें मारती है और वह बच्चा तब तक यह लातें खाता रहता है जब तक कि वह उठकर खड़ा नहीं हो जाता। कुछ देर बाद वह बच्चा डगमगाते हुए उठ कर खड़ा हो जाता है।

अगर जिराफ़ के बच्चे को अपनी मां से यह लाते खाने को न मिले तो वह खड़े होने से पहले किसी जानवर का खाना बन जाएं। जिराफ की तरह हर प्राणी को संघर्षों का सामना करना पड़ता है। प्रकृति का यही नियम हैं और जो व्यक्ति इस नियम को समझ जाता है वह सफल हो जाता है।

तो संघर्ष करते रहे आपको सफलता जरूर मिलेगी।

ऐसी ही प्रेरक कहानी पढ़ने के लिए क्लिक करें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें