Hindi Newsधर्म न्यूज़if want lakshmi blessing keep raw place in house

लक्ष्मी चाहिए तो घर में रखें कच्ची जगह

घर का निर्माण कराते समय उसमें कुछ कच्चा स्थान अवश्य छोड़ें। अगर घर में कच्चा स्थान नहीं है तो वहां लक्ष्मी का निवास नहीं होता। ऐसे घर में विवाहित जीवन का सुख भी नहीं मिलता। घर का निर्माण कराते समय...

लाइव हिन्दुस्तान टीम Tue, 20 Dec 2016 04:19 PM
share Share
Follow Us on
लक्ष्मी चाहिए तो घर में रखें कच्ची जगह

घर का निर्माण कराते समय उसमें कुछ कच्चा स्थान अवश्य छोड़ें। अगर घर में कच्चा स्थान नहीं है तो वहां लक्ष्मी का निवास नहीं होता। ऐसे घर में विवाहित जीवन का सुख भी नहीं मिलता।

घर का निर्माण कराते समय उसमें कुछ कच्चा स्थान अवश्य छोड़ें। अगर घर में कच्चा स्थान नहीं है तो वहां लक्ष्मी का निवास नहीं होता। ऐसे घर में विवाहित जीवन का सुख भी नहीं मिलता। ऐसे घरों में शुक्र से संबंधित वस्तुओं को घर के किसी एकांत स्थान पर रखने से दोष खत्म होता है। कुछ ऐसे ही उपाय जो दिला सकते हैं दोष से मुक्ति। 

भोजन करने से पहले अपने भोजन में से कुछ भाग निकाल कर गाय, कुत्ते एवं कौए को खिलाएं।

तंदूर की बनी मीठी रोटी साधुजनों एवं कुत्तों को खिलाएं।

जन्म कुण्डली में जो ग्रह शुभ एवं उच्च स्थिति में होते हैं उनसे जुड़ी वस्तुएं दान नहीं करनी चाहिए और ना ही उन्हें बहते जल में प्रवाहित करनी चाहिए।

घर के मंदिर में भगवान की मूर्तियां रखना उचित नहीं रहता। जिन जातकों के सप्तम भाव में गुरु ग्रह स्थित होता है उनके लिए तो यह और भी अधिक हानिकारक सिद्ध होता है। मूर्तियों के स्थान पर कागज़ के छपे हुए चित्र मंदिर में रखना उत्तम रहता है।

 (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।) 

अगला लेखऐप पर पढ़ें