फोटो गैलरी

Hindi Newsमरीजों के तीमारदारों को जारी होंगे पास

मरीजों के तीमारदारों को जारी होंगे पास

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान के टीचिंग अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ अब केवल दो लोग ही रह पाएंगे, उनके लिए बकायदा पास जारी किए जाएंगे। मरीज के अन्य परिजन केवल तय समय...

मरीजों के तीमारदारों को जारी होंगे पास
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 07 Mar 2010 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान के टीचिंग अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ अब केवल दो लोग ही रह पाएंगे, उनके लिए बकायदा पास जारी किए जाएंगे। मरीज के अन्य परिजन केवल तय समय में ही मरीज से मिल पांएगे। तय समय के अलावा मरीज के परिजन वार्ड मे नहीं जाएगें। बेस अस्पताल के वार्डो  में भर्ती मरीजों  के तीमरीदारों की बढ़ती भीड़ पर काबू पाने के लिए कालेज प्रशासन ने  यह नई व्यवस्था लागू करने का निणर्य लिया है।

कालेज के प्राचार्यडा.वी.एस.चोपड़ा ने रविवार को जनप्रतिनिधियों की बैठक मे बताया कि अस्पताल मे भर्ती मरीजों के साथ ज्यादा संख्या में लोगो के आने पर अव्यवस्था फैल रही है। उन्होंने बताया कि बेस अस्पताल के भीतर सबसे अधिक प्लास्टिक कू ड़ा व पालीथिन वार्ड में भर्ती मरीजों व उन्हें देखने आने वाले परिजनों के द्वारा लाया जाता है।

उन्होने कहा कि शीघ्र ही अस्पताल परिसर में पालीथिन पूर्ण प्रतिबंधित कर दिया जाएगा और परिसर में पालीथिन का उपयोग करने वालों पर जुर्माना किया जाएगा। प्राचार्य ने मेडिकल कालेज की व्यवस्था मे सुधार के लिए जन सहयोग की अपील की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें