फोटो गैलरी

Hindi Newsसंसद में महिलाओं को मिलें आधी सीटें: उमा

संसद में महिलाओं को मिलें आधी सीटें: उमा

महिला आरक्षण विधेयक का वर्तमान स्वरूप में विरोध करते हुए भारतीय जन शक्ति पार्टी प्रमुख उमा भारती ने कहा कि विधेयक का दायरा 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के साथ इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित...

संसद में महिलाओं को मिलें आधी सीटें: उमा
एजेंसीSat, 06 Mar 2010 07:28 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला आरक्षण विधेयक का वर्तमान स्वरूप में विरोध करते हुए भारतीय जन शक्ति पार्टी प्रमुख उमा भारती ने कहा कि विधेयक का दायरा 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के साथ इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए वर्गीकरण किया जाना चाहिए।

उमा भारती ने संवाददाताओं से कहा उनकी पार्टी महिलाओं को संसद एवं विधानसभा में आरक्षण दिए जाने के पक्ष में है लेकिन विधेयक का वर्तमान स्वरूप सही नहीं है। उन्होंने कहा कि विधेयक का दायरा 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के साथ इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनताति और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए वर्गीकरण किया जाना चाहिए।
    
उमा ने कहा कि इस विधेयक में सबसे खराब चीज सीटों के चक्रण की व्यवस्था है जिसे समाप्त किए जाने की जरूरत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें