आपसी झगड़ा में एक की मौत, एक धायल
रणजीत सिंह फ्लाइओवर के नीचे गुरुवार की सुबह दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर दिए। सूचना मिलने पर...
रणजीत सिंह फ्लाइओवर के नीचे गुरुवार की सुबह दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
दोनों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित
कर दिया। दूसरे घायल की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।
दोनों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है।इस बाबत आई.पी.एस्टेट थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार की सुबह 9 बजे रणजीत सिंह फ्लाइओवर के नीचे दो युवकों के बीच पत्थरबाजी की
सूचना मिली थी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची दोनों युवक अचेत अवस्था में खून से लथपथ पड़े हुए थे।
दोनों के सिर व चेहरे पर पत्थर से कई बार वार किए जाने के निशान थे। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को
बताया कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी।
पुलिस ने दोनों घायलों को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन तब तक उनमें से एक की मौत
हो चुकी थी।