फोटो गैलरी

Hindi Newsयुगांडा में भूस्खलन से 80 की मौत, कई लापता

युगांडा में भूस्खलन से 80 की मौत, कई लापता

अफ्रीकी देश युगांडा के पूर्वी क्षेत्र में हुए भूस्खलन से कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने बताया कि पूर्वी बुदुदा जिले के एक गांव में सोमवार की रात चट्टानें गिरी, जिससे पूरा गांव उसके...

युगांडा में भूस्खलन से 80 की मौत, कई लापता
एजेंसीWed, 03 Mar 2010 11:17 AM
ऐप पर पढ़ें

अफ्रीकी देश युगांडा के पूर्वी क्षेत्र में हुए भूस्खलन से कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने बताया कि पूर्वी बुदुदा जिले के एक गांव में सोमवार की रात चट्टानें गिरी, जिससे पूरा गांव उसके चपेट में आ गया।

युगान्डा के आपात सेवा और शरणार्थी मामलों के मंत्री तारिसस काबवेगएरे ने कहा कि मलबे से अब तक 80 शवों को निकाला जा चुका है। उन्होंने बताया कि लगभग तीन सौ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है और उस क्षेत्र में बारिश तेज होने के कारण और अधिक भूस्खलन होने की आशंका है।

काबवेगएरे ने बताया कि एक सरकारी राहत एवं बचाव दल खाद्यान के साथ घटनास्थल पर है और रेड क्रास ने चिकित्सकों को वहां भेजा है। पुलिस और अन्य लोग भी राहत एवं बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें