फोटो गैलरी

Hindi Newsमनमोहन सबसे भरोसेमंद नेता और कलाम सबसे भरोसेमंद शख्सियत

मनमोहन सबसे भरोसेमंद नेता और कलाम सबसे भरोसेमंद शख्सियत

मनमोहन सिंह देश के सबसे भरोसेमंद नेता हैं और कलाम सबसे विश्वसनीय शख्सियत। नेताओं की इस फेहरिस्त में राहुल गांधी, पी चिदंबरम जैसे नेता भी शामिल हैं तो विश्वसनीयता में रतन टाटा, नारायणमूर्ति जैसी...

मनमोहन सबसे भरोसेमंद नेता और कलाम सबसे भरोसेमंद शख्सियत
एजेंसीWed, 03 Mar 2010 01:35 AM
ऐप पर पढ़ें

मनमोहन सिंह देश के सबसे भरोसेमंद नेता हैं और कलाम सबसे विश्वसनीय शख्सियत। नेताओं की इस फेहरिस्त में राहुल गांधी, पी चिदंबरम जैसे नेता भी शामिल हैं तो विश्वसनीयता में रतन टाटा, नारायणमूर्ति जैसी कारपोरेट हस्तियां।

रीडर्स डाइजेस्ट के ऑनलाइन सर्वेक्षण के बाद तैयार भारत भर की 100 सबसे भरोसेमंद शख्सियतों की सूची में पेशेवरों से लेकर नेताओं, उद्योगपतियों, अभिनेताओं, खिलाडि़यों और जाने माने पत्रकारों के नाम शामिल हैं।

पूर्व राष्ट्रपति ए़ पी़ ज़े अब्दुल कलाम को देश की सबसे भरोसेमंद शख्सियत चुना गया है। उनके बाद रतन टाटा दूसरे और किरण बेदी तीसरे स्थान पर हैं।

प्रधानमंत्री इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। बहरहाल, नेताओं के मामले में वह सबसे आगे हैं। उनके बाद राहुल गांधी 29वें स्थान पर हैं।

इस सूची में भारत के कुछ सर्वाधिक जाने पहचाने चेहरे हैं। इनमें इंफोसिस के सह़ संस्थापक नारायण मूर्ति चौथे, ऑस्कर विजेता संगीतकार ए़ आर रहमान पांचवें और शतरंज चैम्पियन विश्वनाथन आनंद छठें स्थान पर हैं।

रीडर्स डाइजेस्ट के ऑनलाइन सर्वेक्षण के बाद तैयार हुई इस सूची में प्रधानमंत्री और राहुल के बाद सबसे भरोसेमंद नेता केंद्रीय गृह मंत्री पी़ चिदंबरम को चुना गया है जो 50वें स्थान पर हैं। उनके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 72वें और वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी 73वें स्थान पर हैं।


    देश की भरोसेमंद शख्सियतों की सूची में सबसे अंत में मौजूद नेताओं में 94वें स्थान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकष्ण आडवाणी हैं।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक तथा रेल मंत्री ममता बनर्जी 96वें स्थान पर हैं। कृषि मंत्री शरद पवार 97वें, माकपा महासचिव प्रकाश करात 98वें और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव 99वें स्थान पर हैं।

रीडर्स डाइजेस्ट के सर्वेक्षण के बाद जारी हुई 100 सबसे भरोसेमंद लोगों की सूची में सबसे आखिर में यानी 100वें स्थान पर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें