फोटो गैलरी

Hindi Newsयूरोप में तूफान से मरने वालों की संख्या 53 तक पहुंची

यूरोप में तूफान से मरने वालों की संख्या 53 तक पहुंची

पश्चिमी यूरोप में आए तूफान से कम से कम 53 लोग मारे गए हैं और विद्युत व्यवस्था के बुरी तरह चरमरा जाने से दस लाख से अधिक मकान अंधेरे में डूब गए हैं।    जिंथिया नाम का यह तूफान रातभर फ्रांस...

यूरोप में तूफान से मरने वालों की संख्या 53 तक पहुंची
एजेंसीMon, 01 Mar 2010 10:33 AM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी यूरोप में आए तूफान से कम से कम 53 लोग मारे गए हैं और विद्युत व्यवस्था के बुरी तरह चरमरा जाने से दस लाख से अधिक मकान अंधेरे में डूब गए हैं।
  
जिंथिया नाम का यह तूफान रातभर फ्रांस और स्पेन के पश्चिमी तटों की ओर चलता रहा। इसके चलते पुर्तगाल, नीदरलैंड और जर्मनी में मौसम खराब हो गया। सबसे ज्यादा मौतें फ्रांस में हुई हैं जहां 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और आठ मीटर ऊंची लहरों ने पश्चिमी तट पर कोहराम मचा दिया। बाढ़ के चलते लोगों को घरों की छतों के ऊपर चढ़ने को मजबूर होना पड़ा।
   
फ्रांसीसी प्रधानमंत्री फ्रैंकोइस फिलोन ने कहा कि फ्रांस तूफान को औपचारिक रूप से प्राकतिक आपदा घोषित करेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें