एनिमेशन-गेमिंग उद्योग बूम पर
भारत का एनिमेशन (कार्टून फिल्म) और गेमिंग उद्योग हाल के दिनों में तेजी से विकसित हो रहा है। वर्ष 2012 तक एनिमेशन उद्योग की वार्षिक वृद्धि दर लगभग 22 प्रतिशत और गेमिंग उद्योग की सालाना वृद्धि दर 49...
भारत का एनिमेशन (कार्टून फिल्म) और गेमिंग उद्योग हाल के दिनों में तेजी से विकसित हो रहा है। वर्ष 2012 तक एनिमेशन उद्योग की वार्षिक वृद्धि दर लगभग 22 प्रतिशत और गेमिंग उद्योग की सालाना वृद्धि दर 49 प्रतिशत हो जाने का अनुमान है।
नैस्कॉम की एनिमेशन और गेमिंग के बारे में वर्ष 2008-09 की रिपोर्ट के अनुसार भारत का एनिमेशन उद्योग 22 फीसदी की सालाना वृद्धि दर के साथ 2012 तक 1 अरब डॉलर का हो जाएगा। 2008 में यह 49.4 करोड़ डॉलर का था। वैश्विक स्तर पर 2012 तक एनिमेशन उद्योग 10 प्रतिशत की संचयी वार्षिक विकास दर के साथ 100 अरब डॉलर का हो जायेगा, जो वर्ष 2008 में 68 अरब डॉलर का था। रिपोर्ट के अनुसार 2012 तक भारत का गेमिंग उद्योग सालाना 49 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ 83 करोड़ डॉलर पर पहुंच जाएगा। 2008 में यह 16.7 करोड़ डॉलर का था। वैश्विक स्तर पर गेमिंग उद्योग 2012 तक 10.5 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर के साथ बढ़कर 53.6 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा, जो वर्ष 2008 में 21 अरब डॉलर का था।