फोटो गैलरी

Hindi Newsपूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक पुनीत राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी अंत्येष्ठि राजकीय सम्मान के साथ कराए जाने की घोषणा की।  कुमार ने आज अपने शोक संदेश...

पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
एजेंसीThu, 31 Dec 2009 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक पुनीत राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी अंत्येष्ठि राजकीय सम्मान के साथ कराए जाने की घोषणा की।


 कुमार ने आज अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. राय एक प्रख्यात समाजसेवी एवं राजनेता थें। उनके निधन से न केवल सामाजिक बल्कि राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। 
 

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को इस दुख की घडी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। राय का कल दिल्ली में निधन हो गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें