फोटो गैलरी

Hindi Newsशिकारियों ने एक हाथी मारा

शिकारियों ने एक हाथी मारा

देहरादून जिले के प्रसिद्ध राजाजी राष्ट्रीय उद्यान में हथियारबंद शिकारियों ने एक हाथी को अपना निशाना बनाया, जिसके बाद प्रशासन ने अपने अधिकारियों को सतर्क कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को...

शिकारियों ने एक हाथी मारा
एजेंसीWed, 30 Dec 2009 06:26 PM
ऐप पर पढ़ें

देहरादून जिले के प्रसिद्ध राजाजी राष्ट्रीय उद्यान में हथियारबंद शिकारियों ने एक हाथी को अपना निशाना बनाया, जिसके बाद प्रशासन ने अपने अधिकारियों को सतर्क कर दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एक हाथी मंगलवार उद्यान में मरा पाया गया था और उसके दांत भी गायब मिले।

खासतौर पर नए साल पर हाथी दांत के लिए शिकारी घने जंगलों में हाथियों का शिकार करते हैं। सूत्रों ने बताया कि नर हाथी का शव मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मोहंड क्षेत्र में ग्रामीणों ने देखा और अधिकारियों को सूचित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें