फोटो गैलरी

Hindi Newsठंडी रातों में गर्म हो रहे दिन

ठंडी रातों में गर्म हो रहे दिन

रात ठंडी और दिन गर्म। दिन-रात के पारे में पाँच गुना अंतर ह्यूमन एवं प्लांट फिजियोलाजी को प्रभावित कर रहा है। दिन में ठंडक कतई तंग नहीं कर रही है लेकिन रात में गलन से लोग सिकुड़ते नजर आते हैं। आगामी...

ठंडी रातों में गर्म हो रहे दिन
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 30 Dec 2009 12:41 AM
ऐप पर पढ़ें

रात ठंडी और दिन गर्म। दिन-रात के पारे में पाँच गुना अंतर ह्यूमन एवं प्लांट फिजियोलाजी को प्रभावित कर रहा है। दिन में ठंडक कतई तंग नहीं कर रही है लेकिन रात में गलन से लोग सिकुड़ते नजर आते हैं। आगामी दिनों में सुबह के समय आसमान में कोहरा छाये रहने की संभावना है। 


  आसमान दिन में साफ रहेगा। मंगलवार को रात्रि का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का प्रतिशत भी काफी है। इसका असर कोहरे के रूप में सर्वाधिक दिखेगा। केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के डा. पुनीत कुमार ने बताया कि दिन में ज्यादा तापमान विकास प्रक्रिया को प्रभावित कर रहा है। रात में ठंड और दिन में गर्मी ठीक नहीं। उन्होंने बताया कि पौधों को पोषक तत्व एवं जल की पूर्ति करने वाली नलिकाएं ठंड के चलते चाक हो जाती हैं। तापमान बढ़ने के साथ ही इनमें संचार चेज हो जाता है। यह प्रक्रि या सभी को प्रभावित करती है। आगामी दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें