फोटो गैलरी

Hindi Newsसोरेन बुधवार को लेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

सोरेन बुधवार को लेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन 30 दिसम्बर को मोरहाबादी मैदान में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि राज्यपाल के शंकर नारायणन सोरेन को 30...

सोरेन बुधवार को लेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ
एजेंसीTue, 29 Dec 2009 02:55 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन 30 दिसम्बर को मोरहाबादी मैदान में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि राज्यपाल के शंकर नारायणन सोरेन को 30 दिसम्बर को दिन के साढे़ दस बजे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

सूत्रों ने बताया कि इससे पूर्व शपथ ग्रहण समारोह का समय दोपहर दो बजे निर्धारित था, लेकिन सोरेन के विशेष अनुरोध पर इसमें थोडा़ परिवर्तन किया गया। उल्लेखनीय है कि सोरेन को 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में झामुमो के 18, भारतीय जनता पार्टी के 18, जनता दल-यू के दो और आजसू के पांच विधायकों समेत 45 विधायकों का सर्मथन प्राप्त है।

इस बीच आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है और मंगलवार की शाम तक तैयारी पूरी हो जाने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए बुधवार को यातायात व्यवस्था में पर्वितन किए गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि मोराहाबादी मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि समारोह में दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोगों की आने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए मैदान में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है। उन्होंने बताया कि मैदान के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवथा की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें