फोटो गैलरी

Hindi Newsजम्मू एवं कश्मीर में 2 महिलाओं की हत्या

जम्मू एवं कश्मीर में 2 महिलाओं की हत्या

जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले में एक युवक ने दो महिलाओं की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इस युवक ने इनमें से एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का भी प्रयास किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना...

जम्मू एवं कश्मीर में 2 महिलाओं की हत्या
एजेंसीMon, 28 Dec 2009 11:12 AM
ऐप पर पढ़ें

जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले में एक युवक ने दो महिलाओं की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इस युवक ने इनमें से एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का भी प्रयास किया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार शाम की है। भद्रवाह के कोठी पैन गांव के जंगलो में रोहित शर्मा नामक एक युवक ने एक विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस महिला के शोर मचाने पर उसकी सास वहां पहुंच गई।

पुलिस का कहना है कि रोहित ने एक कुल्हाड़ी से दोनों महिलाओं की हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि आरोपी रोहित फरार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें