फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखण्ड में गीता कोड़ा सबसे युवा विधायक

झारखण्ड में गीता कोड़ा सबसे युवा विधायक

झारखण्ड विधानसभा चुनाव में हजारों करोड़ रूपये के घोटाले के आरोप में जेल में बंद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा पहली बार सदन पहुंची हैं और इस बार उन्हें सबसे युवा विधायक बनने...

झारखण्ड में गीता कोड़ा सबसे युवा विधायक
एजेंसीSun, 27 Dec 2009 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखण्ड विधानसभा चुनाव में हजारों करोड़ रूपये के घोटाले के आरोप में जेल में बंद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा पहली बार सदन पहुंची हैं और इस बार उन्हें सबसे युवा विधायक बनने का भी गौरव प्राप्त हुआ है।

राज्य की जगन्नाथपुर सीट से विधानसभा पहुंची 26 वर्षीय गीता 81 सदस्यीय विधानसभा में सबसे कम उम्र की विधायक बनी हैं।उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2006 में मधु कोड़ा को 34 वर्ष की उम्र में राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल हुआ था।

राज्य विधानसभा में गीता के बाद बरकांठा सीट से जीते भाजपा विधायक अतिम यादव दूसरे सबसे युवा विधायक हैं। वह गीता से मात्र एक वर्ष बड़े हैं।

वहीं सिमारिया से झाविमो (प्रजातांत्रिक) के टिकट पर जीत कर विधानसभा पहुंचे जयप्रकाश सिंह भोक्टा तीसरे सबसे कम उम्र के विधायक बने हैं। उनकी उम्र 29 वर्ष है।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें