फोटो गैलरी

Hindi Newsबड़खल-सूरजकुंड रोड पर विकसित होंगी मनोरंजन साइट्स

बड़खल-सूरजकुंड रोड पर विकसित होंगी मनोरंजन साइट्स

बड़खल-सूरजकुंड रोड पर मनोरंजन के लिए पार्क, पर्यटन कॉम्पलेक्स आदि साइट्स विकसित की जाएंगी। कंट्रोल एरिया के तहत रोड से आधा किलोमीटर तक कोई दूसरी गतिविधियां नहीं होने दी जाएंगी। बिना अनुमति के...

बड़खल-सूरजकुंड रोड पर विकसित होंगी मनोरंजन साइट्स
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 26 Dec 2009 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

बड़खल-सूरजकुंड रोड पर मनोरंजन के लिए पार्क, पर्यटन कॉम्पलेक्स आदि साइट्स विकसित की जाएंगी। कंट्रोल एरिया के तहत रोड से आधा किलोमीटर तक कोई दूसरी गतिविधियां नहीं होने दी जाएंगी।

बिना अनुमति के स्थापित फार्म हाउस, बैंक्वेट हाल, दफ्तर, दुकान आदि सभी निर्माण हटाए जाएंगे।अनखीर चौक से लेकर कांत एंक्लेव दिल्ली बार्डर तक रोड के बायीं तरफ इनके लिए साइट छोड़ी गई हैं। दायीं तरफ शैक्षणिक संस्था व रिहायशी क्षेत्र विकसित होगा।

दरअसल, शहर के मास्टर प्लान को लेकर नगर निगम, हुडा ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस प्लान के तहत कंट्रोल एरिया में जहां निर्माण हुए हैं, उनको हटाया जा रहा है। पिछले दिनों सूरजकुंड से हटाए बैंक्वेट हाल, पार्क, दुकान, दफ्तर आदि निर्माण इसकी बानगी है। बिना अनुमति के निर्माण करके जिन लोगों ने अदालत से स्टे लिया है, उनको छोड़ दिया है। अदालत का फैसला आने के बाद ही हुडा व निगम कोई कदम उठाएगा। बाकी निर्माणों को नहीं छोड़ा जाएगा। सभी को हटाने का अभियान चलता रहेगा।

गौरतलब है कि अरावली में दो सौ से ज्यादा फार्म हाउस, बैंक्वेट हाल आदि बने हुए हैं। जो मास्टर प्लान को प्रभावित कर रहे हैं। प्लान में रोड से आधा किलोमीटर तक मनोरंजन पार्क, पर्यटन कॉम्पलेक्स, मॉल्स आदि को अनुमति दी जाएगी। ताकि रोड के दूसरी तरफ विकसित होने वाले शैक्षणिक, रिहायशी क्षेत्र के लोगों को पास ही सहूलियत मिल सके।

अलग बात है, यह एरिया अरावली में आता है। जिसको सुप्रीम कोर्ट ने वन आरक्षित क्षेत्र घोषित किया हुआ है। फिलहाल वहां किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगी हुई है।

स्पेशल जोन के लिए भी एरिया निर्धारितः  सुरजकुंड रोड पर ही सूरजकुंड पर्यटन स्थल से आगे सरकार ने स्पेशल जोन घोषित किया हुआ है। जहां रिहायशी, कमर्शियल, शैक्षणिक, मनोरंजन साइट एक साथ छोड़ी गई हैं। कंट्रोल एरिया में संशोधन कर हरियाणा सरकार इस रोड पर रिहायशी सोसायटियों को जगह दे चुकी है।

इनके अलावा रोड के आधा किलोमीटर परिधि में बाकी क्षेत्र मनोरंजन स्थल के लिए होगा। निर्धारित क्षेत्र में जो भी निर्माण होगा, वह मनोरंजन थीम पर आधारित होगा।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें