राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व महासचिव चौधरी नेम सिंह और उनके समर्थकों ने शनिवार को रालोद छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी ने स्वयं श्री सिंह को सदस्य बनाया।
उनके साथ डा. जगवीर सिंह, विजय सिंह, राजेन्द्र सोलंकी, भूपेन्द, सुग्रीव सिंह, बृजेश कुमार और रवीन्द्र सिंह आदि ने भी सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान राष्ट्रीय चुनौतियों के समक्ष भाजपा ही विकल्प है।
बाकी छद्म सेक्युलर दल अल्पसंख्यकवादी हैं। भाजपा ही एकमेव विकल्प है। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के अनेक कार्यकर्ता और नेता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।