फोटो गैलरी

Hindi Newsपंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्से शीतलहर की चपेट में

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्से शीतलहर की चपेट में

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं और विभिन्न स्थानों पर तापमान में गिरावट होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में रोहतक और पंजाब में अमृतसर सबसे सर्द...

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्से शीतलहर की चपेट में
एजेंसीSat, 26 Dec 2009 07:02 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं और विभिन्न स्थानों पर तापमान में गिरावट होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में रोहतक और पंजाब में अमृतसर सबसे सर्द स्थान रहा।

रोहतक में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में भी लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिली है और यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

पंजाब में लुधियाना और पटियाला सहित अन्य स्थान भी कंपकंपाती सर्दी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले कुछ दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें