फोटो गैलरी

Hindi Newsचौटाला के आरोप निराधार : श्रुति

चौटाला के आरोप निराधार : श्रुति

सांसद श्रुति चौधरी ने इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला द्वारा रुचिका प्रकरण में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौ. बंसीलाल पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि उनके दादा स्व. बंसीलाल...

चौटाला के आरोप निराधार : श्रुति
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 25 Dec 2009 10:46 PM
ऐप पर पढ़ें

सांसद श्रुति चौधरी ने इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला द्वारा रुचिका प्रकरण में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौ. बंसीलाल पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि उनके दादा स्व. बंसीलाल सिद्धांप्रिय नेता थे और उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रह है।

श्रुति ने शुक्रवार को यहां कहा कि इनेलो प्रमुख ओम प्रमुख चौटाला राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित होकर बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदेश की जानता भली-भांति जानती है कि स्व. बंसीलाल ने सच्चई व इंसाफ की डगर पर चलने वाले शख्य थे।

उन्‍होंने कहा कि जब 1990 में रुचिका प्रकरण हुआ, उस वक्त इनेलो पार्टी की सरकार थी तथा मास्टर हुकूम सिंह मुख्यमंत्री थे। तात्कालीक इनेलो सरकार को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें