फोटो गैलरी

Hindi Newsसदन में घुसा मंत्री का रिश्तेदार

सदन में घुसा मंत्री का रिश्तेदार

सदन की सुरक्षा में बृहस्पतिवार को बड़ी चूक हो गई। मुख्यमंत्री के साथ एक युवक भी मंडप में घुस गया। जबकि, उसका एक साथी गैलरी में खड़ा था। इन दोनों को मार्शल ने पकड़ लिया। गैलरी में पकड़ा गया युवक...

सदन में घुसा मंत्री का रिश्तेदार
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 24 Dec 2009 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

सदन की सुरक्षा में बृहस्पतिवार को बड़ी चूक हो गई। मुख्यमंत्री के साथ एक युवक भी मंडप में घुस गया। जबकि, उसका एक साथी गैलरी में खड़ा था। इन दोनों को मार्शल ने पकड़ लिया। गैलरी में पकड़ा गया युवक कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी का पुत्र बताया गया है। बाद में, देर शाम सदन ने दोनों युवकों को चेतावनी सहित माफी दे दी।

करीब साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक सदन में पहुंचे। उनके साथ कुछ मंत्री और पांच-छह विधायक भी अंदर आ गए। विधायकों के बैठ जाने के बाद पता चला कि एक ऐसा युवक भी सदन के अंदर है जो विधानसभा का कर्मी नहीं है। इस पर कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह की निगाह पड़ी।

उन्होंने इस मामले को व्यवस्था के प्रश्न के तहत उठाया। इसी बीच दोनों युवकों ने बाहर निकलने की कोशिश, लेकिन मार्शल ने उन्हें पकड़ लिया। इस प्रकरण के सामने आने के बाद पूरा सदन सकते में था। अध्यक्ष ने इस पर सरकार से रिपोर्ट तलब की। करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद मार्शल ने अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपी।

रिपोर्ट के मुताबिक, सदन में घुसे युवक का नाम शेर सिंह है। वह विधायक प्रेमचंद्र से कुछ कागजात के सिलसिले में मिलने आया था। गैलरी में खड़ा युवक कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी का बेटा अजित कंडारी है।

अजित के पास विधानसभा का एंट्री पास भी नहीं था। नेता प्रतिपक्ष ने इसे भूलवश हुई घटना बताया। सरकार ने भी इस बात को स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें