फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिला ने खुद को आग लगाई, पति भी झुलसा

महिला ने खुद को आग लगाई, पति भी झुलसा

संगम विहार इलाके में पति के शराब पीने पर हुए झगड़े में एक महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। महिला को बचाने के दौरान उसका पति भी बुरी तरह झुलस गया। दोनों को नाजुक हालत में उपचार के लिए...

महिला ने खुद को आग लगाई, पति भी झुलसा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 23 Dec 2009 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

संगम विहार इलाके में पति के शराब पीने पर हुए झगड़े में एक महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। महिला को बचाने के दौरान उसका पति भी बुरी तरह झुलस गया। दोनों को नाजुक हालत में उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। महिला 100 फीसदी, जबकि उसका पति 70 फीसदी झुलसे हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक संगम विहार में माया गोयल विद्या निकेतन स्कूल वाली गली में प्रेम कुमार (48),उसकी पत्नी किरण (45) और बेटे देवेन्द्र(21), कमल (15) और अमित (10) रहते हैं। प्रेम डिफेंस कॉलोनी इलाके में पान बेचता है और उसे शराब पीने की लत है।

शराब पीने की बात पर बुधवार को उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर किरण नें खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसे बचाने के दौरान प्रेम भी झुलस गया। मामले की जानकारी मिलने पर दोनों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच पहले भी शराब को लेकर झगड़ा होता रहता था।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें