फोटो गैलरी

Hindi Newsबाबूलाल मरांडी ने दमदार उपस्थिति दर्ज करायी

बाबूलाल मरांडी ने दमदार उपस्थिति दर्ज करायी

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी विधानसभा चुनाव में दमदार उपस्थिति दर्ज करायी है। उनकी पार्टी झाविमो ने 11 सीटें जीत कर कई दिग्गजों को नाको चने चबा दिया है। कांग्रेस से गठबंधन कर 25 सीटों पर चुनाव...

बाबूलाल मरांडी ने दमदार उपस्थिति दर्ज करायी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 23 Dec 2009 07:24 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी विधानसभा चुनाव में दमदार उपस्थिति दर्ज करायी है। उनकी पार्टी झाविमो ने 11 सीटें जीत कर कई दिग्गजों को नाको चने चबा दिया है। कांग्रेस से गठबंधन कर 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें पांच पर दोस्ताना संघर्ष हुआ था।

इसने भाजपा के चार, झामुमो के तीन तथा कांग्रेस, राजद, भाकपा एवं जदयू का एक-एक सीट छिन लिया है। झाविमो जिन सीटों पर अपना झंडा गाड़ने में सफल रहा, उनमें बाघमारा, जमुआ, इचागढ़, सिमरिया, गढ़वा, गिरिडीह, महेशपुर, पोड़ैयाहाट, सिन्दरी, धनवार, बोकारो शामिल हैं। दोस्ताना संघर्ष वाले बोकारो और बाघमारा सीट भी झाविमो के झोली में गया है। इसके अलावा 11 सीटों पर इसके प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे।

बाघमारा में ढुल्लू महतो ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, गढ़वा में सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने राजद के गिरिनाथ सिंह, इचागढ़ में अरविन्द सिंह ने आजसू के विश्व रंजन महतो,  सिमरिया में जय प्रकाश भोक्ता ने पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रत्याशी सत्यानंद भोक्ता, धनवार में निजामुद्दीन अंसारी ने भाजपा के रवीन्द्र राय तथा पोड़ैयाहाट में प्रदीप यादव ने झामुमो नेता सूरज मंडल को पराजित किया।

बोकारो और बाघमारा में कांग्रेस-झाविमो में दोस्ताना संघर्ष हुआ था। बोकारो में समरेश सिंह ने कांग्रेस के इजराइल अंसारी को पराजित किया, जबकि बाघमारा में कांग्रेस के ओपी लाल तीसरे स्थान पर चले गए। झाविमो ने भाजपा के जमुआ, पोड़ैयाहाट, सिन्दरी एवं धनवार, झामुमो के गिरिडीह, महेशपुर एवं इचागढ़, कांग्रेस के बोकारो, राजद के गढ़वा, भाकपा के सिमरिया तथा जदयू के बाघमारा सीट पर कब्जा कर लिया है। जिन सीटों पर इसके प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे उनमें शिकारीपाड़ा, देवघर, मधुपुर, टुंडी, बरकट्ठा, तोरपा, जमशेदपुर पूर्वी, बगोदर, कोडरमा, चंदनक्यारी एवं सिल्ली शामिल हैं।

विस क्षेत्र  जीते   हराया  
बाघमारा   ढुल्लु महतो  जलेश्वर महतो (जदयू) जदयू 
जमुआ  चन्द्रिका महथा  सत्यनारायण दास (माले) भाजपा 
इचागढ़  अरविन्द सिंह  विश्वरंजन महतो (आजसू) झामुमो  
सिमरिया  जय प्रकाश भोक्ता  सत्यानंद भोक्ता (भाजपा) भाकपा  
गढ़वा  सत्येन्द्र नाथ तिवारी गिरिनाथ सिंह (राजद) राजद 
गिरिडीह  निर्भय कु. शाहाबादी मुन्ना लाल  (निर्दलीय)  झामुमो
महेशपुर  मिस्त्री सोरेन  देवीधन टुडू (भाजपा) झामुमो 
पोड़ैयाहाट              प्रदीप यादव   सूरज मंडल (भाजपा) भाजपा 
सिन्दरी  फूलचंद मंडल   आनंद महतो (माकपा) भाजपा   
धनवार  निजामुद्दीन अंसारी  राज कुमार यादव (माले) भाजपा 
बोकारो  समरेश सिंह  इजराइल अंसारी (कांग्रेस)  कांग्रेस  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें