फोटो गैलरी

Hindi Newsबृज विहार में चरमरायी पेयजल व सीवर व्यवस्था

बृज विहार में चरमरायी पेयजल व सीवर व्यवस्था

बृज विहार में तीन दिन से सीवर पंप बंद होने की वजह से कॉलोनी में सीवर व्यवस्था चरमरा गई है। सीवर का गंदा पानी ओवर फ्लो होकर लोगों के घरों में घुस रहा है। वहीं जगह-जगह पेयजल पाइप लाइन में लीकेज होने से...

बृज विहार में चरमरायी पेयजल व सीवर व्यवस्था
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 22 Dec 2009 10:43 PM
ऐप पर पढ़ें

बृज विहार में तीन दिन से सीवर पंप बंद होने की वजह से कॉलोनी में सीवर व्यवस्था चरमरा गई है। सीवर का गंदा पानी ओवर फ्लो होकर लोगों के घरों में घुस रहा है। वहीं जगह-जगह पेयजल पाइप लाइन में लीकेज होने से सप्लाई का पानी सड़कों पर बह रहा है। समस्या का समसधान न होने पर नागरिकों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
डेल्टा कॉलोनी के बृज विहार में पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा सीवर पंप लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।

रेजीडेंट्स का कहना है कि पंप चलाने वाला ऑपरेटर भी गायब है। ऐसे में सीवर का गंदा पानी ओवर फ्लो होकर लोगों के घरों में घुस रहा है। सी ब्लॉक निवासी पूरन चंद भट्ट ने बताया कि तीन दिन से लोगों का बुरा हाल है। घरों में गंदगी फैल रही है। बदबू के मारे घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। वहीं गंगाजल पाइप लाइनों में लीकेज होने से सारा पानी सड़कों पर बहकर बरबाद हो रहा है। निवासी ठाकुर महेश सिंह ने बताया कि डी ब्लाक में कम्युनिटी सेंटर के सामने, ब्लॉक सी-33 और ब्लॉक बी-587 के सामने की पाइप लाइनों से लीकेज हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसी वजह से लोगों को पीने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। कॉलोनी में आए दिन यह समस्या पैदा हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि समस्या का सुधार नहीं हुआ तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें