फोटो गैलरी

Hindi Newsसुशील को स्वर्ण, फ्री-स्टाइल में क्लीन स्वीप

सुशील को स्वर्ण, फ्री-स्टाइल में क्लीन स्वीप

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सुशील कुमार ने राष्ट्रमंडल कुश्ती प्रतियोगिता में 66 किग्रा वर्ग में दक्षिण अफ्रीका के बार्नेस हेनरिक को हरा कर स्वर्ण पदक जीत लिया। सुशील और अन्य भारतीय पहलवानों की स्वर्णिम...

सुशील को स्वर्ण, फ्री-स्टाइल में क्लीन स्वीप
एजेंसीMon, 21 Dec 2009 12:55 AM
ऐप पर पढ़ें

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सुशील कुमार ने राष्ट्रमंडल कुश्ती प्रतियोगिता में 66 किग्रा वर्ग में दक्षिण अफ्रीका के बार्नेस हेनरिक को हरा कर स्वर्ण पदक जीत लिया। सुशील और अन्य भारतीय पहलवानों की स्वर्णिम कामयाबी से भारत ने प्रतियोगिता के फ्री स्टाइल मुकाबलों में सभी सात स्वर्ण पदकों पर हाथ साफ कर दिया।

भारत ने सात स्वर्ण पदकों के अलावा तीन रजत और चार कांस्य पदक भी जीते। भारत ने इसके साथ ही फ्री स्टाइल की टीम चैंपियनशिप पर भी कब्जा कर लिया। भारत ने इससे पहले प्रतियोगिता के ग्रीको रोमन वर्ग में सात में से छह स्वर्ण पदक जीते थे जबकि महिलाओं के वर्ग में भारत ने तीन स्वर्ण और चार रजत पदक भी जीते थे।

भारत ने ग्रीको रोमन और महिलाओं की टीम चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया था। सुशील के अलावा विनोद कुमार ने 55 किग्रा वर्ग में, राहुल मान ने 60 किग्रा वर्ग में, नरसिंह यादव ने 74 किग्रा वर्ग में, रामवीर ने 84 किग्रा वर्ग में, मौसम खत्री ने 96 किग्रा वर्ग में और राजीव तोमर ने 120 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
इन पदक विजेताओं के अलावा अनिल कुमार (55), सुमित (74) और जोगिंदर कुमार (120) ने रजत पदक जीते। भारत के कांस्य पदक विजेताओं में रजनीश (60) धनकर अमित (66), नरेश कुमार (84) और अनिल मान (96) शामिल हैं।

भारत ने इस तरह फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन दोनों ही वगरें में अपनी टीम चैंपियनशिप बरकरार रखी और साथ ही अपने कुल प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार किया। भारत ने 2007 में कनाडा में पिछली राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में 11 स्वर्ण, 14 रजत और दो कांस्य जीते थे। लेकिन इस बार भारत के स्वर्ण की संख्या 16 पहुंच गई। प्रतियोगिता में भारत के 42 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें