फोटो गैलरी

Hindi News‘प्यार इम्पोसिबल’ क्लासिक फिल्म नहीं प्रियंका चोपड़ा

‘प्यार इम्पोसिबल’ क्लासिक फिल्म नहीं: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि उनकी आगामी फिल्म ‘प्यार इम्पोसिबल’ की कहानी महान क्लासिक फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ की तरह नहीं है। प्रियंका ने कहा कि कृपया...

‘प्यार इम्पोसिबल’ क्लासिक फिल्म नहीं: प्रियंका चोपड़ा
एजेंसीSun, 20 Dec 2009 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि उनकी आगामी फिल्म ‘प्यार इम्पोसिबल’ की कहानी महान क्लासिक फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ की तरह नहीं है।

प्रियंका ने कहा कि कृपया ‘प्यार इम्पोसिबल’ को किसी प्रकार की जटिलताओं के लिए नहीं देखें। यह मनोरंजन प्रधान फिल्म है। इसे आप मुगल-ए-आजम से नहीं जोड़ें। प्रियंका ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल आपका मनोरंजन करेगी। आप यही ध्यान में रखकर सिनेमा घरों में प्रवेश करें।

फिल्म में प्रियंका के साथ उदय चोपड़ा नजर आएंगे, जिन्होंने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2000 में फिल्म ‘मोहब्बतें’ से की थी। वह वर्ष 2006 में फिल्म ‘धूम 2’ में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन जुगल हंसराज ने किया है वहीं इसका निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। यह फिल्म जनवरी में प्रदर्शित होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें