माओवादियों ने की दो की हत्या, दो पुलिसकर्मी अगवा
माकपा के दो कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर माओवादियों ने हत्या कर दी और उन्होंने पश्चिमी मिदनापुर जिले से दो पुलिसकर्मियों का भी अपहरण कर लिया। पुलिस ने कहा कि दो माकपा कार्यकर्ताओं ज्योतिंद्रनाथ महतो...
माकपा के दो कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर माओवादियों ने हत्या कर दी और उन्होंने पश्चिमी मिदनापुर जिले से दो पुलिसकर्मियों का भी अपहरण कर लिया।
पुलिस ने कहा कि दो माकपा कार्यकर्ताओं ज्योतिंद्रनाथ महतो और मानिक मिधा का शव रविवार को मानिकपाड़ा के नजदीक लौरिया गांव में पाया गया। चार अन्य लोगों के साथ इन दोनों का शनिवार की रात बालोधोबा गांव से माओवादियों ने अपहरण कर लिया था। उन्होंने कहा कि बालोधोबा गांव से माओवादियों द्वारा अपहृत अन्य लोगों का पता नहीं चला है।
पुलिस ने कहा कि इस बीच सुबह 10 बजे सालबोनी पुलिस स्टेशन के तहत तेहगोरिया से माओवादियों ने दो पुलिसकर्मियों का अपहरण कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू किया गया है।