फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पुलिस के चंगुल से छुड़ाया

प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पुलिस के चंगुल से छुड़ाया

कर्नाटक पुलिस के हत्थे चढ़े फरार प्रेमी जोड़े को मंगलवार की देरशाम जबुर्ना गांव के लोगों ने जबरिया छुड़ा लिया। पुलिस के चंगुल से छूटा प्रेमी जोड़ा एक बार फिर फरार हो गया है। हालांकि इसकी सूचना...

प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पुलिस के चंगुल से छुड़ाया
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 16 Dec 2009 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

कर्नाटक पुलिस के हत्थे चढ़े फरार प्रेमी जोड़े को मंगलवार की देरशाम जबुर्ना गांव के लोगों ने जबरिया छुड़ा लिया। पुलिस के चंगुल से छूटा प्रेमी जोड़ा एक बार फिर फरार हो गया है। हालांकि इसकी सूचना कर्नाटक पुलिस ने दिलदारनगर पुलिस को दे दी है लेकिन अभी तक यहां की पुलिस ऐसी किसी भी घटना से इनकार कर रही है। दिलदारनगर थानाध्यक्ष ने कहा कि उनके पास न तो कर्नाटक पुलिस मदद मांगने के लिए आयी थी और न ही उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला है।


बताते चलें कि बीते नवम्बर माह में कनार्टक के अण्डेबेलम थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का प्रेमी उसे लेकर फरार हो गया था। प्रेमी युवक दिलदारनगर थाना क्षेत्र के जुबुर्ना गांव का रहने वाला है। कर्नाटक पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस करने के बाद फरार प्रेमी जोड़े को मंगलवार को दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। कर्नाटक पुलिस के एक एसआई और दो कांस्टेबल प्रेमी जोड़े को अण्डर कस्टडी लेकर 721 अप दिलदारनगर-मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन से जा रहे थे। ट्रेन अभी दिलदारनगर स्टेशन से चली भी नहीं थी कि जबुर्ना गांव के दो दजर्न लोग वहां पहुंचे और प्रेमी जोड़े को जबरिया पुलिस के चंगुल से आजाद कर दिया। आजादी मिलते ही प्रेमी जोड़ा एक बार फिर फरार हो गया।


घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में फैल गयी। कर्नाटक पुलिस मदद के लिए दिलदारनगर थाने पर भी पहुंची। लेकिन अभी तक फरार प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। दूसरी ओर दिलदारनगर पुलिस का कहना है कि उनके पास मदद के लिए कर्नाटक पुलिस नहीं आयी थी और ना ही उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें