फोटो गैलरी

Hindi Newsराजग गठबंधन को आराम दायक बहुमत: राजनाथ

राजग गठबंधन को आराम दायक बहुमत: राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के झारखंड में स्थाई सरकार देने के दावे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि कांग्रेस स्थाई रुप से भ्रष्टाचार महंगाई और आतंकवाद प्रदान करती...

राजग गठबंधन को आराम दायक बहुमत: राजनाथ
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 15 Dec 2009 08:58 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के झारखंड में स्थाई सरकार देने के दावे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि कांग्रेस स्थाई रुप से भ्रष्टाचार महंगाई और आतंकवाद प्रदान करती है। 


सिंह ने मंगलवार को कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में आज महंगाई खाद्य पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि भ्रष्टाचार और आतंकवाद की घटनाएं बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को पूर्ण बहुमत मिलेगा। इसलिए इसे किसी भी पार्टी की सहायता की जरुरत नहीं पडेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने स्थाई सरकार के लिए मतदान किया है और भाजपा गठबंधन ही प्रदेश में स्थाई तथा मजबूत सरकार दे सकती है।
 
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्यों के पुनर्गठन के सम्बन्ध में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान को मीडिया ने तोड मरोड़ कर पेश किया है। उन्होंने कहा कि कुमार का यह कहने का आशय नहीं था कि बिहार में फिर से झारखंड को मिलाया जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें