फोटो गैलरी

Hindi Newsनहीं बदला सैंटा पर बदल गया केक

नहीं बदला सैंटा पर बदल गया केक

जिंगल बैल-जिंगल बैल.. सुनकर जहन में क्रिसमस-डे की तस्वीर उभरती है। लेकिन इस बार म्यूजिक वर्ल्ड में इसके अलावा भी कई ऐसी धुनें आईं हैं जो लंबे समय तक आपको क्रिसमस की याद दिलाता रहेगा। इतना ही नहीं...

नहीं बदला सैंटा पर बदल गया केक
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 12 Dec 2009 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

जिंगल बैल-जिंगल बैल.. सुनकर जहन में क्रिसमस-डे की तस्वीर उभरती है। लेकिन इस बार म्यूजिक वर्ल्ड में इसके अलावा भी कई ऐसी धुनें आईं हैं जो लंबे समय तक आपको क्रिसमस की याद दिलाता रहेगा। इतना ही नहीं क्रिसमस ट्री और प्लम केक की बाजार में आई बहार ने भी क्रिसमस की खुशियों में रंग भर दिया है।

क्रिसमस की तैयारियां जोरों परगिफ्ट गैलरीस में क्रिसमस ट्री और सैंटाक्लॉज की टोपियां, मुखौटे, कपड़े, क्रिसमस स्पेशल ग्रीटिंग्स और सॉफ्ट टॉयस की भरमार है। इसके साथ ही क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए बैल, छोटे शो पीस और सितारों का बदला हुआ रूप लोगों को काफी भा रहा है।

इस रेंज में पानी में चमकीले सितारों से भरी बॉल्स कई रंगों में मौजूद है। क्रिसमस के रंगों को और भी चटक बनाने के लिए इस बार आए नए म्यूजिक एलबम भी लोगों को खूब भा रहे हैं। क्रिसमस 101, क्रिसमस 2007, बेलाफॉन्ट, कंट्री क्रिसमस जैसी सीडियों की मांग बढ़ी है।

मॉल्स भी तैयारी में जुटे

मॉल्स में भी तैयारियां शुरू हो चुकी है। सेक्टर-38 ए स्थित ग्रेट इंडिया प्लेस में भी 21 दिसम्बर से मॉल में क्रिसमस ट्रेट नाम से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इस तरह के कार्यक्रम जर्मनी और फ्रांस में आयोजित किए जाते हैं। इस बार नोएडा में इस तरह का यह पहला कार्यक्रम होगा।

इस दौरान मनोरंजन के लिए बैले डांसर्स, जोकर और जगलर्स को भी बुलाया जाएगा। इसके साथ ही 21 से ही मॉल में प्रोफेशनल आर्टिस्ट क्रिसमस पर नाटिका भी करेंगे। वहीं सेंटर स्टेज मॉल, शॉप्रिक्स और स्पाइस मॉल में भी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 

प्लम केक बदले हुए रूप में

खास क्रिसमस के लिए चर्चित प्लम केक इस बार अलग ही रूप में दिखाई देंगे। इस बार यह केक दिल और साधारण आकार के साथ ही काटरून करेक्टर्स की शेप में भी मिलेगा। बेकरी में भी इस बार क्रिसमस पर लोगों को कुछ नया देने के लिए अलग-अलग शेप में केक तैयार करने का रास्ता निकाला है। इनकी रेंज 200 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें