फोटो गैलरी

Hindi Newsबालबच्चेदार महिला कर्मचारियों का ख्याल रखेंगी भारतीय कंपनियां

बाल-बच्चेदार महिला कर्मचारियों का ख्याल रखेंगी भारतीय कंपनियां

भारतीय कंपनियां ऐसी कार्य संस्कृति लाना चाहती हैं, जिससे महिलाएं काम के साथ घर की जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर सकें। एक सर्वेक्षण के अनुसार प्रत्येक पांच में से तीन भारतीय कंपनियां अगले दो साल के...

बाल-बच्चेदार महिला कर्मचारियों का ख्याल रखेंगी भारतीय कंपनियां
एजेंसीSat, 12 Dec 2009 04:04 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय कंपनियां ऐसी कार्य संस्कृति लाना चाहती हैं, जिससे महिलाएं काम के साथ घर की जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर सकें। एक सर्वेक्षण के अनुसार प्रत्येक पांच में से तीन भारतीय कंपनियां अगले दो साल के दौरान पार्ट टाइम आधार पर काम पर लौटने वाली बाल-बच्चेदार महिलाओं की नियुक्ति की योजना बना रही हैं।

कार्यस्थल सॉल्यूशन प्रदाता रेगस पीएलसी द्वारा किए गए एक वैश्विक सर्वेक्षण के अनुसार करीब आधी कंपनियां (44 प्रतिशत) अगले दो साल के दौरान पार्ट टाइम आधार पर काम पर लौटने की इच्छुक बाल-बच्चेदार महिलाओं की नियुक्ति की योजना बना रही हैं।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारतीय कंपनियों की नियुक्ति की योजना वैश्विक औसत से कहीं ज्यादा यानी 64 प्रतिशत है। भारतीय उद्योग जगत के लोगों का कहना है कि वे आर्थिक सुधार के दौर में कार्यस्थल पर पार्ट टाइम आधार पर ज्यादा बाल-बच्चेदार महिलाओं की नियुक्ति करना चाहेंगे।
   
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह अध्ययन में शामिल देशों में भारतीय कंपनियों ने नियुक्ति की सबसे अधिक इच्छा जताई है। वहीं नीदरलैंड इस मामले में सबसे पिछड़ा साबित हुआ है, जहां सिर्फ 24 प्रतिशत ने नियुक्ति में वृद्धि की संभावना जताई है। रेगस बिजनेस ट्रैकर सर्वेक्षण में करीब 11,000 लोगों से पार्ट टाइम आधार पर मां बनने के बाद लौटने वाली महिलाओं की नियुक्ति के बारे में सवाल किया था।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें