फोटो गैलरी

Hindi News होली में घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़

होली में घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़

होली में घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ शनिवार को पटना जंक्शन पर उमड़ी। सुबह से देर रात तक अफरातफरी का माहौल था। जेनरल टिकट काउंटरों पर लंबी कतारं लगी थीं। विशेषकर सुबह व शाम के समय में...

 होली में घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

होली में घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ शनिवार को पटना जंक्शन पर उमड़ी। सुबह से देर रात तक अफरातफरी का माहौल था। जेनरल टिकट काउंटरों पर लंबी कतारं लगी थीं। विशेषकर सुबह व शाम के समय में यात्रियों को टिकट लेने के लिए घंटे भर का समय लगा। सबसे अधिक परशानी महिलाओं की हुई। महिलाओं के लिए दो काउंटर हैं, लेकिन सिर्फ एक पर ही इन्हें टिकट दिया जा रहा था। महिलाओं के लिए बने तीन नंबर काउंटर पर भी पुरुषों का ही कब्जा था। इस बार में दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम ओमप्रकाश ने बताया कि होली के बाद पटना से लौटने वालों की भीड़ अधिक होती है। उस समय अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे।शाम 4.30 बजे जंक्शन के मुख्य द्वार के पास स्थित 18 में मात्र दस काउंटर खुले थे। खुले काउंटरों में एक, दो, तीन, सात, नौ, 11, 12, 14, 15 व 18 शामिल थे। भीड़ के समय में भी कम काउंटर खुलने से यात्रियों को फाीहत अधिक झेलनी पड़ी। टिकट लेने के चक्कर में कई यात्रियों की ट्रेन भी छूट गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें