फोटो गैलरी

Hindi Newsपांचवे दिन बाद शिखा का शव सीवर में मिला

पांचवे दिन बाद शिखा का शव सीवर में मिला

6 दिसम्बर को शीतला माता के दर्शन करने आई पांच वर्षीय शिखा का शव चार दिन बाद अशोक विहार के पास खुले सीवर नाले में मिली। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्डम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने हुडा के...

पांचवे दिन बाद शिखा का शव सीवर में मिला
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 10 Dec 2009 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

6 दिसम्बर को शीतला माता के दर्शन करने आई पांच वर्षीय शिखा का शव चार दिन बाद अशोक विहार के पास खुले सीवर नाले में मिली। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्डम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने हुडा के जेई के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।


गुरूवार को एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि अशोक विहार फेस-3  सीवर नाले में एक शव पड़ा है।  तत्तकाल पुलिस ने मौके पर जाकर शव को सीवर से बाहर निकाल कर अंडर में ले लिया। सेक्टर-5 के एसएचओ तुलसी राम ने बताया कि लड़की की निशाक्त निशा के रूप में हुई। जो कुछ दिन पहले शीतला माता दर्शन के लिए आई हुई थी। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। उन्होंने बताया कि शीतला माता मंदिर के पास हुडा का सीवर आगे जाकर अशोक विहार के पास नाले के रूप में बहता है। इसके खिलाफ हुडा विभाग के इंजीनियर पर मामला दर्ज हुआ है।
ज्ञात हो कि शिखा अपने पिता समुझ के साथ दिल्ली छतरपुर मंदिर गई थी।। बाद वे सभी गुड़गांव शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए आए हुए थे। जब परिजनों ने कार खोला तो शिखा नहीं मिली। कार के पास सीवर खुला हुआ था। शंका के आधार पर अग्निशमन विभाग ने दो दिन दो किलोमीटर सीवर में खेजबीन की थी। लेकिन, बच्ची का कोई पता नहीं चल सका था। पांचवे दिन उसकी लाश सीवर में मिली। समुझ साइबर पार्क में गाड़ी चलाता है। वह यहां पर जीजा और बहन के साथ रहता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें