फोटो गैलरी

Hindi News घोटाले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: सहाय

घोटाले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: सहाय

केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा है कि झारखंड में करोड़ों रुपये के घोटाले में दोषी पाये गये लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा आरोपी हैं। केंद्रीय...

 घोटाले के दोषियों  के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: सहाय
एजेंसीThu, 10 Dec 2009 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा है कि झारखंड में करोड़ों रुपये के घोटाले में दोषी पाये गये लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा आरोपी हैं।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री सहाय ने कल संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इस घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग द्वारा जांच की जा रही है।
   

जमशेदपुर के भाजपा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के खिलाफ जांच की मांग करते हुए कोड़ा ने कहा था कि झारखंड में मुंडा नीत राजग शासन में कम से कम 40 खदानें आवंटित की गयी थीं, जबकि कोड़ा शासन में 15 से 20 खदानों का आवंटन हुआ था। सहाय ने कहा, हमें देश के बाहर घोटाले की जांच के लिए इंटरपोल से संपर्क करना है। कोड़ा को समर्थन देना क्या कांग्रेस की गल्ती थी, इस पर सहाय का कहना था कि कांग्रेस को जब कोड़ा के शासन में भ्रष्टाचार का पता चला तो तत्काल समर्थन वापस ले लिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें