फोटो गैलरी

Hindi News‘द प्रिंसेस एंड द फ्रॉग’ में है हंसी का खजाना!

‘द प्रिंसेस एंड द फ्रॉग’ में है हंसी का खजाना!

दोस्तो, वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो की एक और एनिमेटिड फीचर फिल्म तुम्हें गुदगुदाने के लिए तैयार है। स्टूडियो की यह 49वीं एनिमेटिड फिल्म है। इस म्यूजिकल फिल्म में ऑस्कर विजेता रेंडी न्यूमैन का संगीत और जॉन...

‘द प्रिंसेस एंड द फ्रॉग’ में है हंसी का खजाना!
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 09 Dec 2009 12:43 PM
ऐप पर पढ़ें

दोस्तो, वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो की एक और एनिमेटिड फीचर फिल्म तुम्हें गुदगुदाने के लिए तैयार है। स्टूडियो की यह 49वीं एनिमेटिड फिल्म है।

इस म्यूजिकल फिल्म में ऑस्कर विजेता रेंडी न्यूमैन का संगीत और जॉन मस्कर व रोन क्लेमंट्स का निर्देशन है। 95 मिनट की फिल्म में अस्सी के दशक के एनिमेशन व थियेटर अंदाज की झलक है।फिल्म की जान है उसके एनिमेटिड कैरेक्टर्स और उनमें हॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकारों की आवाजें। प्रिंस नवीन के मस्त अंदाज में ब्रूनो र्केपस की आवाज एकदम फिट बैठती है। प्रिंसेस की नजाकत को एलिना नॉनी रोज ने बिंदास बनाया है। दुष्ट जादूगर डा. फेसेलियर के लिए कीथ डेविड का प्रयोग असरदार है। टेरेंस हावर्ड की आवाज मामा ओडाई को पूरा रहस्यमयी दर्शाती है, जो हमेशा अपने साथ सांप ‘जोजो’ को रखती है।

फिर तुम्हें टरम्पर्ड बजाते एलीगेटर लुइस की हरकतें खूब हंसाएंगी, जिसकी आवाज टेरिस ब्लेंकार्ड ने दी है। पता है लुइस का सपना है कि वह आदमी बन कर लोकप्रिय संगीतकार बने।‘द प्रिंसेस एंड द फ्रॉग’ में गजब की फैंटेसी है। लैंड ऑफ मेल्डोनिया का फनलविंग नौजवान प्रिंस नवीन जैज कंसर्ट का मजा लेने न्यू ऑरलिंस पहुंचता है।
वहां उसे प्रिंसेस टिआना चाहने लगती है। प्रिंस नवीन को नई चीजें आजमाने का शौक है। टेरो-कार्ड खेलते हुए वह जैसे ही शेडोमैन को चुनता है तो दुष्ट जादूगर डा. फेसेलियर के चंगुल में फंस जाता है। जादूगर उसे एक मेढक बना देता है। टिआना उसके जादू को खत्म करने के लिए मेंढक को किस करती है।

पर, ये क्या, टिआना खुद भी एक मेंढक में बदल जाती है। दोनों काफी देर बाद समस्या का हल खोज पाते हैं।
वह जादूगर की गुरु-चुडै़ल ओडाई के आशीर्वाद से दोबारा प्रिंस-प्रिंसेस में बदल सकते हैं। उनके दोस्त रे को पता है कि ओडाई कहां रहती है। वह नटखट एलीगेटर लुइस को वहां तक ले जाने के लिए राजी कर लेते हैं। रास्ते में उन्हें अनेक मुसीबतें आती हैं, जिनका हल बड़ा कॉमेडी भरा है। मेंढक से से दोबारा प्रिंस-प्रिंसेस में वह कैसे बदलेंगे, इसके लिए यह फिल्म जरूर देखना।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें