फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में अभी और लुढ़केगा पारा

दिल्ली में अभी और लुढ़केगा पारा

दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान के औसत से कम होने की वजह से ठंडक रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में अभी और भी गिरावट आ सकती है। बुधवार को दिल्ली का तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया...

दिल्ली में अभी और लुढ़केगा पारा
एजेंसीWed, 09 Dec 2009 11:26 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान के औसत से कम होने की वजह से ठंडक रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में अभी और भी गिरावट आ सकती है। बुधवार को दिल्ली का तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि जम्मू एवं कश्मीर में पश्चिमी गड़बड़ी के कारण पारा अभी और लुढ़क सकता है। दिल्ली में दिसंबर में अब तक मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहा है। यहां का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है। सर्दी के इस मौसम का अब तक सबसे ठंडक भरा दिन 28 नवंबर को था जब न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें