फोटो गैलरी

Hindi Newsउपराज्यपाल ने सशस्त्र सेना को कर्तव्य की मिसाल बताया

उपराज्यपाल ने सशस्त्र सेना को कर्तव्य की मिसाल बताया

उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना ने कहा है कि सशस्त्र सेना देश के प्रति समर्पण और कर्तव्य की मिसाल हैं। कार्य के प्रति समर्पण व पेशेवर अंदाज सैनिकों को एक अलग व्यक्तित्व प्रदान करती है। नागरिक क्षेत्र में...

उपराज्यपाल ने सशस्त्र सेना को कर्तव्य की मिसाल बताया
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 07 Dec 2009 10:48 PM
ऐप पर पढ़ें

उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना ने कहा है कि सशस्त्र सेना देश के प्रति समर्पण और कर्तव्य की मिसाल हैं। कार्य के प्रति समर्पण व पेशेवर अंदाज सैनिकों को एक अलग व्यक्तित्व प्रदान करती है। नागरिक क्षेत्र में भी ऐसे गुण अपनाए जाने की आवश्यकता है।


उपराज्यपाल सोमवार को सेना के दिल्ली से संबंधित अधिकारियों को पुरस्कृत करने के मौके पर बोल रहे थे। खन्ना ने कहा कि सरकार और निजी क्षेत्र में संगठनों को मजबूत करने के लिए सशस्त्र सेना के सेवानिवृत अफसरों और जवानों के अनुभव का फायदा उठाया जा सकता है। वे किसी भी क्षेत्र में बेहतर साबित होंगे।
उपराज्यापल ने सशस्त्र सेनाओं के दिल्ली से संबंधित 33 अधिकारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर दिल्ली सरकार के राजस्व मंत्री रजकुमार चौहान, मुख्य सचिव राकेश मेहता और सेना व नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें