फोटो गैलरी

Hindi Newsभूमि कब्जे को लेकर दो राज्यों के किसानों के बीच विवाद

भूमि कब्जे को लेकर दो राज्यों के किसानों के बीच विवाद

उत्तर प्रदेश हरियाणा की सीमा पर भूमि विवाद के कारण किसानों के बीच फसल काटने को लेकर संघर्ष की आशंका के मददेनजर दोनों राज्यों की सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिला मुख्यालय पर मिली सूचना के अनुसार...

भूमि कब्जे को लेकर दो राज्यों के किसानों के बीच विवाद
एजेंसीSat, 05 Dec 2009 03:55 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश हरियाणा की सीमा पर भूमि विवाद के कारण किसानों के बीच फसल काटने को लेकर संघर्ष की आशंका के मददेनजर दोनों राज्यों की सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जिला मुख्यालय पर मिली सूचना के अनुसार कल मुजफ्फरनगर जिले के कैराना क्षेत्र में हरियाणा के किसानों ने उत्तर प्रदेश के किसानों की डेढ़ सौ बीघे की फसल कोउजाड़ कर अपनी गेहूं की फसल की बुआई कर जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के किसानों ने हरियाणा के एक सीमावर्ती गांव के किसानों पर जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत परगना मजिस्ट्रेट के पास दर्ज कराई है। परगना मजिस्ट्रेट संत कुमार ने बताया कि इस संबंध में हरियाणा के राजस्व अधिकारियों से संपर्क साधा गया है और दोनों राज्यों की सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें