फोटो गैलरी

Hindi Newsफुटबाल विश्व कप मुकाबलों की तस्वीर साफ, समूहों का ऐलान

फुटबाल विश्व कप मुकाबलों की तस्वीर साफ, समूहों का ऐलान

अगले वर्ष दक्षिण अफ्रीका में होने वाले फुटबाल विश्व कप में हिस्सा लेने वाली 32 टीमों के समूहों का ऐलान शुक्रवार को कर दिया गया। मेजबान दक्षिण अफ्रीका को बेहद कठिन माने जा रहे समूह ए में रखा गया...

फुटबाल विश्व कप मुकाबलों की तस्वीर साफ, समूहों का ऐलान
एजेंसीSat, 05 Dec 2009 10:28 AM
ऐप पर पढ़ें

अगले वर्ष दक्षिण अफ्रीका में होने वाले फुटबाल विश्व कप में हिस्सा लेने वाली 32 टीमों के समूहों का ऐलान शुक्रवार को कर दिया गया। मेजबान दक्षिण अफ्रीका को बेहद कठिन माने जा रहे समूह ए में रखा गया है।

समाचार एजेंसियों के मुताबिक 11 जून, 2010 को विश्व कप का पहला मैच जोहांसबर्ग में खेला जाएगा। समूह ए में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ मेक्सिको, उरुग्वे और फ्रांस की टीमें शामिल हैं। समूह बी में अर्जेटीना, नाइजीरिया, दक्षिण कोरिया और ग्रीस की भिड़ंत देखने को मिलेगी।

समूह सी में इंग्लैंड, अमेरिका, अल्जीरिया और स्लोवेनिया की टीमें आमने-सामने होंगी। इसी तरह समूह डी में जर्मनी, आस्ट्रेलिया, सर्बिया और घाना की टीमों में टक्कर होगी। समूह ई में नीदरलैंड, डेनमार्क, जापान और कैमरून की टीमें शामिल की गई हैं। दूसरी ओर समूह एफ में निवर्तमान विश्व चैम्पियन इटली, पराग्वे, न्यूजीलैंड और स्लोवाकिया की टीमों को स्थान मिला है।

बड़े सितारों से सजी ब्राजील को समूह जी में स्थान दिया गया है। उसके अलावा इस समूह में उत्तर कोरिया, आइवरी कोस्ट और पुर्तगाल शामिल हैं। समूह एच में स्पेन, स्विट्जरलैंड, होंडुरास और चिली की टीमें हैं।

विभिन्न समूहों की स्थिति इस प्रकार है:
समूह ए- दक्षिण अफ्रीका के साथ मेक्सिको, उरुग्वे और फ्रांस।
समूह बी- अर्जेटीना, नाइजीरिया, दक्षिण कोरिया और ग्रीस।
समूह  सी- इंग्लैंड, अमेरिका, अल्जीरिया और स्लोवेनिया।
समूह डी- जर्मनी, आस्ट्रेलिया, सर्बिया और घाना।
समूह ई- नीदरलैंड, डेनमार्क, जापान और कैमरून।
समूह एफ- इटली, पराग्वे, न्यूजीलैंड और स्लोवाकिया।
समूह जी- ब्राजील, उत्तर कोरिया, आइवरी कोस्ट और पुर्तगाल।
समूह एच- स्पेन, स्विट्जरलैंड, होंडुरास और चिली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें