फोटो गैलरी

Hindi Newsमुख्तार का गुर्गा महेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार

मुख्तार का गुर्गा महेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार

तिलक समारोह के दौरान नगर के एक चर्चित प्रापर्टी डीलर के साथ मारपीट करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गे महेन्द्र जायसवाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वैसे प्रापर्टी...

मुख्तार का गुर्गा महेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 04 Dec 2009 08:43 PM
ऐप पर पढ़ें

तिलक समारोह के दौरान नगर के एक चर्चित प्रापर्टी डीलर के साथ मारपीट करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गे महेन्द्र जायसवाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वैसे प्रापर्टी डीलर भी मुख्तार का करीबी है। इस गिरफ्तारी की चर्चा पूरे जिले में जोर-शोर से हो रही है। पुलिस ने महेन्द्र के पास एक तमंचा और सोने की दो चेन भी बरामद किया।

पुलिस के अनुसार बुधवार को शहर में आयोजित एक तिलकोत्सव में प्रापर्टी डीलर गणेशदत्त मिश्र और मुख्तार का गुर्गा महेन्द्र जायसवाल पहुंचे थे। किसी बात पर दोनों आपस मे भिड़ गये और उनमें हाथापाई शुरू हो गयी। महेन्द्र ने प्रापर्टी डीलर को मारपीट कर घायल कर दिया।

इस घटना से समारोह स्थल पर अफरातफरी मच गयी। वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर दोनों को शांत किया। घायल प्रापर्टी डीलर ने गुरुवार को इसकी सूचना सीओ सिटी ओपी पांडेय व शहर कोतवाल डीपी सिंह को दी।

प्रापर्टी डीलर की तहरीर पर पुलिस ने महेन्द्र जायसवाल को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। अंतत: शुक्रवार को पुलिस ने उसे रौजा तिराहे से दिन में एक बजे धर दबोचा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें