भारत में आनलाइन खरीदारी करने वालों की संख्या बढी
भारत तथा चीन में आनलाइन शापिंग करने वालों की संख्या तेजी से बढ रही है और बीते छह माह में इन देशों में यह संख्या सबसे अधिक बढ़ी। वीजा इकामर्स कंज्यूमर मानिटर सर्वे में यह निश्कर्ष...
भारत तथा चीन में आनलाइन शापिंग करने वालों की संख्या तेजी से बढ रही है और बीते छह माह में इन देशों में यह संख्या सबसे अधिक बढ़ी।
वीजा इकामर्स कंज्यूमर मानिटर सर्वे में यह निश्कर्ष निकाला गया है। इसके अनुसार एशिया प्रशांत क्षेत्र में इंटरनेट उपयोक्ताओं में आनलाइन शापिंग के प्रति काफी मोह देखा जा रहा है। तिमाही दर तिमाही के आधार पर आनलाइन शापिंग में भारत व चीन ने पिछले छह माह में सबसे मजबूत बढोतरी रही।
सर्वे का कहना है कि इन दोनों देशों में मध्यम वर्ग तथा इंटरनेट का इस्तेमाल तेजी से बढ रहा है इसलिए इसमें हैरानी नहीं है कि आनलाइन शापिंग भी तेजी से बढी है। इसके अनुसार एशिया प्रशांत क्षेत्र में सर्वे में शामिल दस में से नौ (89 प्रतिशत) लोगों ने कहा कि उन्होंने पिछले 12 माह में आनलाइन शापिंग की। सबसे अधिक आनलाइन शापिंग करने वाले कोरिया में 97 प्रतिशत हैं। इसके बाद चीन व जापान (94 प्रतिशत) का नंबर आता है।