फोटो गैलरी

Hindi News भोजपुरी कैसेटों का बाजार गरमाया

भोजपुरी कैसेटों का बाजार गरमाया

होली के कैसेट्स और सीडी बाजार में आ चुके हैं। बार में भोजपुरी होली गीतों के ऑडियो-वीडियो एलबम की भरमार है। इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के मुताबिक, हिन्दी फिल्मों में होली गीत अब नहीं के बराबर हैं। सो,...

 भोजपुरी कैसेटों का बाजार गरमाया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

होली के कैसेट्स और सीडी बाजार में आ चुके हैं। बार में भोजपुरी होली गीतों के ऑडियो-वीडियो एलबम की भरमार है। इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के मुताबिक, हिन्दी फिल्मों में होली गीत अब नहीं के बराबर हैं। सो, पुरानी फिल्मों के गीतों के एलबम अलग-अलग नामों से चल रहे हैं, जबकि भोजपुरी होली गीतों के कैसेट और वीडियो सीडी ने मार्केट पकड़ लिया है।ड्ढr ड्ढr उत्साह, उमंग, मस्ती एवं खुशियों के पर्व में लोग झूमने को बेताब हैं। होली आयो रे कन्हाई, बजा दे जरा बांसुरी। होली की दस्तक हो चुकी है। राजधानी में जगह-ागह होली के गीत बजने लगे हैं। स्कूल और कॉलेज में इसका असर दिखने लगा है। होली आते ही होली गीतों के सीडी व वीसीडी का बाजार गर्म हो गया है। इस बार भी बाजार में होली के मौके पर भोजपुरी गीतों की भरमार है। मार्केट में मनोज तिवारी, पवन सिंह, भारत शर्मा व्यास, गुड्डु रंगीला, अजीत अकेला, छैला बिहारी के सीडी व कैसेट आ गए हैं। कुछ गायकों को छोड़ दे तो ज्यादतर कैसटों में फूहड़ गानों की भरमार है। इससे हटकर सुरश वाडेकर सहित कई गायकों की भी सीडी काफी बीक रही है। होली खेले रघुवीरा अवध में, रंग बरसे और पुराने गीतों पर होली रीमिक्स कैसट भी खूब बिक रहे हैं। पवन सिंह की आईल मौसम फगुआ के, चढ़ल बा होली और फागुन के राजा देवर जसे कैसटों की भरमार हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें