फोटो गैलरी

Hindi Newsकल्याण लखनऊ पहुँचे, शुक्रवार को करेंगे बैठक

कल्याण लखनऊ पहुँचे, शुक्रवार को करेंगे बैठक

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह गुरुवार को दिल्ली से लखनऊ पहुँचे। उनके यहाँ पहुँचते ही राजनीतिक सरगर्मियाँ बढ़ गईं। संघ और भाजपा के कुछ नेता-कार्यकर्ता उनसे मिलने उनके आवास पहुँचने लगे। श्री सिंह...

कल्याण लखनऊ पहुँचे, शुक्रवार को करेंगे बैठक
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 03 Dec 2009 10:38 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह गुरुवार को दिल्ली से लखनऊ पहुँचे। उनके यहाँ पहुँचते ही राजनीतिक सरगर्मियाँ बढ़ गईं। संघ और भाजपा के कुछ नेता-कार्यकर्ता उनसे मिलने उनके आवास पहुँचने लगे। श्री सिंह शुक्रवार को मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अपने समर्थकों के साथ बैठक कर अपने भविष्य के रास्ते के बारे में निर्णायक फैसला करेंगे।

गुरुवार को जब श्री सिंह लोगों से मिल रहे थे तो उनकी उत्सुकता बाहर का माहौल जानने की दिखी। वे यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि सत्ता के गलियारे में उनको लेकर कैसी चर्चाएँ हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें