फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली पर छाई कोहरे की हल्की चादर

दिल्ली पर छाई कोहरे की हल्की चादर

दिल्लीवासियों ने मंगलवार के दिन आकाश पर छाई कोहरे की हल्की चादर और ठंडी हवाओं के बीच नींद से आंखें खोलीं। आज न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि औसत से थोड़ा कम था। भारतीय मौसम...

दिल्ली पर छाई कोहरे की हल्की चादर
एजेंसीTue, 01 Dec 2009 12:47 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्लीवासियों ने मंगलवार के दिन आकाश पर छाई कोहरे की हल्की चादर और ठंडी हवाओं के बीच नींद से आंखें खोलीं। आज न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि औसत से थोड़ा कम था।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ था। दोपहर के समय आकाश पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सुबह 7.30 बजे के आसपास दृश्यता 600 मीटर थी।’’

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यद्यपि सोमवार को पारे के हल्का सा ऊपर जाने के बाद हल्की गर्माहट के साथ इस सप्ताह की शुरुआत हुई थी। आईएमडी ने आने वाले सप्ताह में तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई है।

सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार के दिन तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया था, जो कि इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें